Homeदेशपूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने रणवीर सिंह को कहा पागल, जानें क्या...

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने रणवीर सिंह को कहा पागल, जानें क्या है वजह

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने रणवीर सिंह को कहा पागल, जानें क्या है वजह

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। इन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के बलबूते पर अपनी पहचान बनाई है। पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सर्कस की शूटिंग पूरी कर ली है। सर्कस फिल्म में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के अपोजिट रणवीर सिंह (Ranveer singh) बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। हाल ही में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के साथ शूटिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग करने में बड़ा मजा आया। वहीं रणवीर सिंह काफी सहयोग करते हैं और उनके बीच अच्छी बॉंडिंग हो गई हैं। वहीं अब ऐसा क्या हो गया जो पूजा ने रणवीर सिंह को पागल इंसान कह दिया .

यह भी देखे :- सुशील कुमार शिंदे के नाती वीर पहरिया को डेट कर चुकीं एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan)

आपको बता दें की दरअसल बीते दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट कर रही थी और उनका लाइव सेशन चल रहा था। इस सेशन के दौरान रणवीर सिंह (Ranveer singh) ने उनसे एक सवाल कर डाला जिसके बाद उस सवाल का स्क्रीनशॉट लेते हुए पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने उन्हें पागल इंसान कह डाला।

यह भी देखे :- अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान के कब्जे के बाद दर-दर भटकने को मजबूर हुए लोग

फेमस तेलगु फिल्म दुव्वादा जगन्नाधम, अरविंद समेथा और कई तेलुगु फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने अपने फैंस से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। सेशन के दौरान उन्हें रणवीर सिंह का एक मैसेज आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैम प्लीज सर्कस के ब्लॉकबस्टर गाने की शूटिंग के लिए आएं। पूजा हेगड़े ने फिर रणवीर सिंह के सवाल का स्क्रिन शॉट लेकर और अपनी स्टोरी में लगाते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है कि मैंन रणवीर के 100 सवालों को मिस कर दिया है। आगे वह कहती है तुम पागल इंसान हो। इंविटेशन के लिए शुक्रिया जल्द ही मिलते है ब्लॉकबस्टर सर्कस सॉन्ग के सेट पर। उन्होंने इसके साथ कुछ हंसते हुए इमोटिकॉन्स भी जोड़े।

यह भी देखे :- आयुष्‍मान खुराना (Ayushman Khurana) ने बढ़ाया 10 किलो वजन, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में नए अवतार में आएंगे नजर

सूत्रों के मुताबिक इंस्टाग्राम पर पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके है इसी खुशी में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने अपने फैंस के साथ लाइव सेशन किया था। इस सेशन के दौरान पूजा से अपने फैंस से बातचीत की। वहीं इस सेशन के लिए पूजा ने एक वाइट कलर का ड्रेस पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के इस वाइट आउटफिट में ब्लू कलर के फ्लावर बने हुए थे , जो इस ड्रेस को काफी क्लासी बना रहे थे। पूजा की ड्रेस किसी भी इवनिंग डेट और डिनर के लिए बिल्कुल परफेक्ट पड़ती है। अपनी ड्रेस के साथ पूजा ने बहुत ही मिनिमल मेकअप किया था जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा था।

यह भी देखे :- पढ़ी-लिखी युवतियों को घर-घर ढूंढ़ रहा है तालिबान (Taliban), रेप और मार देने की दे रहे है धमकियां

बता दें कि पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके है जिसको लेकर भी वह काफी सुर्खियों बटोर रही है। वहीं 15 मिलियन फॉलोअर्स पहुंचे की खुशी में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने अपने इंटस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह इसका जश्न मनाते दिखाई पड़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने इस मौक पर अपने फैंस को उनकी टीम,मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट, कुक, असिस्टेंट और कॉस्ट्यूम असिस्टेंट से भी मिलवाया।

यह भी देखे :-  पति रणवीर सिंह (Ranveer singh) की फोटो देख कन्फ्यूज हुईं दीपिका पादुकोण

सूत्रों के मुताबिक पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की आगामी फिल्म सर्कस में जैकलीन फर्नांडीज और रणवीर सिंह के साथ दिखाई देने वाली है। इसके साथ ही उनकी इस फिल्म में वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर और कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। सर्कस फिल्म, साल 1982 में आई फिल्म अंगूर से मिलती जुलती हैं।

यह भी देखे :- पैसे (Money) बचाने के चक्कर में महिला ने तीन साल से नहीं धोए कपड़े, जाने क्या हैं राज

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments