Home देश अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मां से धोखाधड़ी का मामला, फर्जी...

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मां से धोखाधड़ी का मामला, फर्जी कागजातों के जरिए करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बेची

0
135
khabar tez - shilpa shetti
file photo by google

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मां से धोखाधड़ी का मामला, फर्जी कागजातों के जरिए करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बेची

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) ने 1.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के संबंध में एक पुलिस कम्प्लेन दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुनंदा शेट्टी ने सुधाकर घारे नाम के एक शख्स में जाली कागजात के बल पर उन्हें प्रॉपर्टी बेचने के आरोप लगाए हैं। सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) की शिकायत के मुताबिक सुधाकर ने उन्हें जाली कागजातों के बल पर 1.6 करोड़ की जमीन बेच दी जिसके बाद शख्स पर आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी देखे :- भारती सिंह (Bharti Singh) की फीस में भारी कटौती, कहा- मुझे बहुत कम फीस में काम करना पड़ रहा है

इस मामले पर अभी और जानकारी मिलनी बाकी है। इस बीच शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा पर मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिक्यॉरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और उनकी कंपनी ‘वियान इंडस्ट्रीज पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इनपर यह जुर्माना इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन की वजह से लगाया गया है। सेबी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इनपर कुल मिलाकर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसका भुगतान उन्हें संयुक्त रूप से करना है। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा वियान इंडस्ट्रीज के प्रमोटर हैं।

यह भी देखे :-  परेश रावल (Paresh Rawal) ने बताया की लोगों को क्यों देखनी चाहिए फिल्म हंगामा-2

आपको बता दें की SEBI ने यह आदेश सितंबर 2013 से दिसंबर 2015 के दौरान की गई जांच के बाद दिया है। सेबी ने इनकी कंपनी की तीन साल तक जांच की थी। अक्टूबर, 2015 में वियान इंडस्ट्रीज ने चार लोगों को पांच लाख शेयरों का तरजीही आवंटन किया था। इसके अलावा राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को 2।57 करोड़ रुपये (प्रत्येक) के 1,28,800 (प्रत्येक) शेयरों का आवंटन किया गया।

यह भी देखे :- करीना कपूर (Kareena Kapoor) की किताब प्रेग्नेंसी बाइबल पर मध्यप्रदेश में भी विवाद

इस बारे में उन्हें कंपनी को जरूरी खुलासा करना था क्योंकि लेनदेन का मूल्य 10 लाख रुपए से अधिक था। सेबी ने कहा की यह रिकॉर्ड पर है कि एंटी इनसाइडर ट्रेडिंग रेगुलेशन के तहत यह खुलासा तीन साल से अधिक की देरी से किया गया। इस बीच पोर्न फिल्मों के निर्माण और उसके डिस्ट्रीब्यूशन के आरोप में गिरफ्तार मुंबई के एक अदालत ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी। एस्पलेनैड कोर्ट राज के वकीलों की दलीलों से कोर्ट संतुष्ट नहीं थी। बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में अदालत ने राज कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब माना जा रहा है कि कुंद्रा अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here