Homeदेशभारतीय हॉकी (Hockey) टीम ने रचा इतिहास, ओलिंपिक में 41 साल बाद...

भारतीय हॉकी (Hockey) टीम ने रचा इतिहास, ओलिंपिक में 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता मेडल

भारतीय हॉकी (Hockey) टीम ने रचा इतिहास, ओलिंपिक में 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता मेडल

भारतीय पुरुष हॉकी (Hockey) टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए भारत को हॉकी (Hockey) में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। ओलिंपिक में भारत की हॉकी टीम को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने गोल्ड जीता था। टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया। दूसरे क्वार्टर में 3-1 से पिछड़ने के भारत ने जबरदस्त वापसी की और लगातार 4 गोल दागे। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 17वें और 34वें, हार्दिक सिंह ने 27वें, हरमनप्रीत सिंह ने 29वें और रुपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में गोल किया। आपको बता दें की चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने एक और गोल दागा और स्कोर 5-4 कर दिया था। इसके बाद भारतीय डिफेंस ने जर्मनी को कोई मौका नहीं दिया।

यह भी देखे :- अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मां से धोखाधड़ी का मामला, फर्जी कागजातों के जरिए करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बेची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय पुरुष हॉकी (Hockey) टीम को ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये एक ऐतिहासिक दिन है। ये दिन हर भारतीय के जेहन में हमेशा मौजूद रहेगा। टीम इंडिया को ब्रॉन्ज घर लाने के लिए बधाई। उन्होंने हमारे देश के युवाओं को नई उम्मीद दी है। भारत को अपनी हॉकी (Hockey) टीम पर गर्व है।

आपको बता दे की पहले क्वार्टर में जर्मनी हावी रहा। उसने अटैकिंग हॉकी (Hockey) खेली। जर्मन टीम ने मैच के दूसरे ही मिनट में गोल कर बढ़त बना ली थी। तिमुर ओरूज ने फील्ड गोल किया। पहले क्वार्टर के खत्म होने के ठीक पहले उसे पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारत ने इस पर शानदार बचाव किया और जर्मनी की बढ़त को 1-0 तक ही रखा। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने लगातार 2 अच्छे सेव किए।

यह भी देखे :- राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म में एक फिर दिख सकती है शाहरुख खान (Shahrukh Khan) व काजोल की जोड़ी

इस दौरान दूसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही हॉकी (Hockey) टीम इंडिया ने वापसी की और सिमरनजीत सिंह ने 17वें मिनट में गोल दागकर 1-1 से स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद 24वें मिनट में वेलेन ने और 25वें मिनट में फर्क ने गोल दाग स्कोर 3-1 कर दिया। भारत ने अटैक करना नहीं छोड़ा और हार्दिक सिंह (Hardik Singh) ने 27वें और हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) ने 29वें मिनट में गोल दाग स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। हाफटाइम तक यही स्कोर रहा।

यह भी देखे :- भारती सिंह (Bharti Singh) की फीस में भारी कटौती, कहा- मुझे बहुत कम फीस में काम करना पड़ रहा है

हाफ टाइम के बाद 31वें मिनट में रुपिंदर पाल सिंह (Rupinder Pal Singh) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 4-3 से बढ़त दिलाई। उसके ठीक 3 मिनट बाद सिमरनजीत सिंह (Simranjit Singh) ने गोल कर लीड को 5-3 कर दिया। इसके बाद चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने एक और गोल दागा और स्कोर 5-4 कर दिया था। भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि इस ओलिंपिक में वह अपने से नीचे रैंक वाली किसी टीम से हारी नहीं है। पूल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया से और अंतिम-4 के मुकाबले में बेल्जियम से हार झेलनी पड़ी थी। ये दोनों हॉकी (Hockey) टीमें रैंकिंग में भारत से ऊपर थीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments