Home देश भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव करना चाहते हैं, जिस...

भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव करना चाहते हैं, जिस से पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ी 

0
308
भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव करना चाहते हैं, जिस से पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ी
image by google

               भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव करना चाहते हैं, जिस से पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ी 

गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अब भाजपा में कलह शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल और मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा नाराज हो रहे हैं। आपको बता दे कि नाराजगी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के कैबिनेट विस्तार को लेकर ही बताई जा रही है लेकिन खबरें ये भी आईं कि नितिन पटेल ने मंगलवार रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला से भी मुलाकात की और अब दोनों के बीच लंबी बातचीत भी चली। इसे लेकर भाजपा हाईकमान परेशान है।

यह भी देखे :-  अवनि लेखरा (Avni Lekhara) ने रचा इतिहास, एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बनी

भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) पूरी कैबिनेट बदलना चाहते हैं

भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel)  पूरी कैबिनेट बदलना चाहते हैं, यानी 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। फोकस नए चेहरों और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर है। यह भी कहा जा रहा है कि डिप्टी CM नितिन पटेल को केवल मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किए जा सकता है। इसके पीछे कारण भी है। दरअसल, भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) और नितिन पटेल दोनों ही पाटीदार समाज से हैं। ऐसे में CM और डिप्टी CM पर एक ही समाज के चेहरे बैठाने से हाईकमान भी बचना चाह रही है। नितिन की नाराजगी यहीं से शुरू होती है। भूपेंद्र सिंह चूडासमा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कौशिक पटेल भी खतरे के दायरे में हैं। तीनों ही विजय रुपाणी के करीबी हैं तो वे भी नाराज ही हैं।

यह भी देखे :-  अरुणा ने अपने बेटे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के जन्मदिन से एक दिन पहले अपनी आखिरी सांस ली 

तीनों नेताओं से 3 घंटे तक बातचीत की लेकिन कामयाबी नही मिली 

वही भाजपा ने नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और गुजरात भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव को सौंपा हैं | इन पदाधिकारियों ने तीनों नेताओं से 3 घंटे तक बातचीत की, पर कामयाबी उनको नहीं मिली। संतोष और यादव ने मंगलवार को भूपेंद्र पटेल से उनके बंगले पर आधा घंटे तक बातचीत की और इसके बाद वहीं पर नितिन पटेल और भूपेंद्र सिंह को बुलाया गया। इन दोनों से भी करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा चली। विजय रुपाणी से भी फोन पर करीब एक घंटे तक बात की गई।

यह भी देखे :- दीपावली के पहले लॉन्च होगा जियो (Jio) का स्मार्ट फ़ोन JioPhone Next, पहले 10 सितम्बर को लॉन्च होना था

2016 में भी वित्त मंत्रालय न मिलने से नितिन पटेल नाराज हुए 

मुख्यमंत्री के बंगले पर हुई इस बैठक में पूर्व मंत्री कौशिक पटेल और पुरुषोत्तम रूपाला भी शामिल थे। हालांकि अब तक कौशिक और रूपाला की नाराजगी की बात सामने नहीं आई | नितिन पटेल ने नाराजगी वाले तेवर पहली बार नहीं दिखाए हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 2016 में भी वित्त मंत्रालय न मिलने से नितिन पटेल नाराज हो गए थे। आखिरकार आलाकमान को उनके आगे झुकना पड़ा था और डिप्टी CM के साथ उन्हें वित्तमंत्री भी बनाना पड़ा था।

यह भी देखे :- पढ़ी-लिखी युवतियों को घर-घर ढूंढ़ रहा है तालिबान (Taliban), रेप और मार देने की दे रहे है धमकियां

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
न्यूज़ नशा के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here