Homeमनोरंजनफिल्मी कलाकार अर्जुन कपूर ( arjun kapoor ) का आज 36 वां...

फिल्मी कलाकार अर्जुन कपूर ( arjun kapoor ) का आज 36 वां जन्मदिन

फिल्मी कलाकार अर्जुन कपूर ( arjun kapoor ) का आज 36 वां जन्मदिन

आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के जाने माने परिवार कपूर खानदान में जन्मे अर्जुन कपूर ( arjun kapoor ) के बारे में, आज अर्जुन कपूर का जन्मदिन है इसी के साथ आज वे 36 साल के हो गए हैं, उनका जन्म 26 जून 1985 महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था, अर्जुन कपूर के पिता का नाम बोनी कपूर है, अर्जुन उनके पिता बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बेटे हैं, उनकी एक बहन भी है जिनका नाम अंशुल कपूर है, बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्री देवी अर्जुन कपूर की सोतेली माँ थी, अर्जुन कपूर बॉलीवुड युवा वर्ग में काफी चर्चा में रहते हैं,

ये भी देखे :- ‘द फैमिली मैन 2’ के शाहब अली (Shahab Ali) ने इंटरव्यू में सीरीज को लेकर किए ख़ुलासे

अर्जुन कपूर टेलीविजन शो भी कर चुके है जी हां अर्जुन ने 2016 में खतरों के खिलाड़ी शो को होस्ट किया है, अर्जुन की एक खास बात है वह अपनी सोतेली से ज्यादा सम्बन्ध नहीं रखते थे और ना ही उनकी सोतेली बहन जाह्नवी कपूर से ज्यादा कुछ रिश्ता रखते हैं, अर्जुन सलमान खान को अपना गुरु मानते हैं, सलमान ने अर्जुन के वजन को लेकर काफी मदद भी की है अर्जुन बॉलीवुड में आने से पहले काफी वजनी थे,

ये भी देखे :- World famous darwin arc ढह गया, यहीं चार्ल्स डार्विन ने विकास का अध्ययन किया था

अर्जुन ने ( 2012 ) में इशकज़ादे, ( 2013 ) में औरंगज़ेब, ( 2014 ) में गुंडे, फाइंडिंग फंड, 2 स्टेट्स, व् ( 2015 ) में तेवर, ( 2016 ) में कि एंड का, ( 2017 ) हाफ गर्लफ्रेंड, मुबारकाँ, 2019 में इंडियाज मोस्ट वांटेड, जैसी शानदार फिल्मे की हैं, अर्जुन एक यंग एक्टर हैं, अर्जुन कपूर ने फिल्म गुंडे में रणवीर सिंह के साथ शानदार जोड़ी बनाई थी, फिल्म ,,कल हो ना हो,, में अर्जुन ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था, अर्जुन अपने करियर को और सफल बनाने में जुटे हैं,

ये भी देखे :- CBSE Class 10, 12 Board Exams 2021: BIG अपडेट छात्रों को पता होना चाहिए

अर्जुन ने भी अपनी लाइफ में बहुत से तनाव झेले हैं, उनका सबसे बड़ा दुःख उनके पिता बोनी कपूर और माँ मोना कपूर के तलाक को लेकर हुआ था, इस बात से उनके जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा था, समय के चलते अर्जुन ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़के बहुत से बदलाव किये हैं, इस समय अर्जुन की फिल्मो से ज्यादा चर्चा उनके अफेयर को लेकर चल रही हैं, अर्जुन का पहले सलमान खान की बहन अर्पिता से अफेयर था उसके बाद उन दोनों का ब्रेकअप हो गया, फिर कुछ लम्बे समय के बाद उनका नाम मलाइका अरोड़ा से जुडा अब वह मलाइका के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में चल रहे हैं,

ये भी देखे :- कितने राज्यों में फैला black fungus, कौन बना शिकार…स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दी पूरी रिपोर्ट

बॉलीवुड में अर्जुन को कपूर खानदान में होने से काफी लाभ भी मिला है उनके पिता बोनी कपूर बॉलीवुड में काफी नामी इंसान हैं, अर्जुन के ट्विटर अकाउंट पर 62.3 लाख फोलोवर्स हैं, वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, उनके फेंस उनकी आने वाली फिल्मो का बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments