Homeहोमनीतू सिंह (Neetu Singh) आज 63 साल की हुई, 6 साल की...

नीतू सिंह (Neetu Singh) आज 63 साल की हुई, 6 साल की नीतू सिंह को वैजंतीमाला ने दी थी पहली फिल्म

नीतू सिंह (Neetu Singh) आज 63 साल की हुई, 6 साल की नीतू सिंह को वैजंतीमाला ने दी थी पहली फिल्म
मशहूर एक्ट्रेस रहीं नीतू सिंह (Neetu Singh) आज पूरे 63 साल की हो चुकी हैं। नीतू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज 6 साल की उम्र कर दी थी। जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में रोल हासिल किया था।

नीतू सिंह (Neetu Singh) को बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी जिसके चलते वो वैजंतीमाला (Vaijantimala) की डांस क्लास में जाया करती थी। डांस क्लास में एक बार वैजंतीमाला (Vaijantimala) की नजर नीतू पर पड़ी और उनके हुनर से खुश होकर एक्ट्रेस ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म सूरज में कास्ट कर लिया। 1966 में रिलीज हुई इस फिल्म में वैजंतीमाला (Vaijantimala) और राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) लीड रोल में थे। इसके बाद नीतू दस लाख (1966), दो कलियां (1968) और वारिस (1969) फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार नजर आईं।

यह भी देखे :- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का 87 साल की उम्र में हुआ निध

नीतू सिंह (Neetu Singh) ने साल 1973 की फिल्म रिक्शावाला से रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। फिल्म में नीतू की एक्टिंग को तो पसंद किया गया। लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसके बाद नीतू को उनकी जिंदगी का वो ऑफर मिला जिसने उनके सितारे ही बदल दिए। नीतू सिंह फिल्म यादों की बारात के एक गाने लेकर हम दीवाना दिल में नजर आई थीं जिससे नीतू ने देश भर में पहचान हासिल की।

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा माने जाने वाले कपल में से एक ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू सिंह (Neetu Singh) ने अपने करियर में करीब 11 फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की पहली मुलाकात बॉबी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। लेकिन तब नीतू उस समय किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतू की सादगी ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को पसंद आ गई थी। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए। बताया जाता है कि जहरीला इंसान फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर नीतू को खूब तंग करते थे जिससे नीतू उन्हें नापसंद करती थीं।

यह भी देखे :- सोशल मीडिया ( Social Media) पर दोस्ती कर मध्यप्रदेश के युवा कारोबारियों को फंसा रहीं विदेशी लड़कियां, करोड़ो रूपए ठगे

इस दौरान फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) विदेश चले गए थे जिससे उनकी बातचीत बंद हो गई थी। इसी बीच ऋषि ने नीतू के नाम एक खत लिखा जिसमें लिखा गया था ये सिखड़ी बड़ी याद आती है। फिर क्या था इसके बाद नीतू सिंह (Neetu Singh) भी देखते-देखते उन्हें पसंद करने लगीं और दोनों ने 22 फरवरी 1980 में शादी कर ली। उस समय नीतू महज 21 साल की थीं।

कपूर खानदान का एक परम्परा चली आ रही थी जिसके चलते उनके घर की बहुओं को फिल्मों में काम करने के लिए मनाही थी। नीतू ने भी परिवार का परम्परा को बरकरार रखते हुए एक्टिंग करियर से रिटायरमेंट ले लिया। जब यह खबर सामने आते ही एक्ट्रेस और कपूर खानदान विवादों से घिर गया। लोगों का कहना था कि नीतू सिंह (Neetu Singh) से एक्टिंग छोड़वाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। इन खबरों के बीच नीतू सिंह ने बयान दिया कि एक्टिंग छोड़ने का फैसला उनका खुदका था।

यह भी देखे :- मोदी कैबिनेट (Modi cabinet) में हो सकती है राजस्थान के राहुल कस्वां की एंट्री और अर्जुन मेघवाल का प्रमोशन

सूत्रों के मुताबिक एक्टिंग छोड़ने के पूरे 25 सालों बाद नीतू सिंह (Neetu Singh) ने दोबारा इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म लव आज कल से कमबैक किया था। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भी थे। इसके बाद एक्ट्रेस दो दूनी चार, जब तक है जान और बेशर्म फिल्मों में नजर आईं। खास बात ये थी कि इन सभी फिल्मों में उनके साथ ऋषि कपूर भी थे। जल्द ही एक्ट्रेस जुग-जुग जियो फिल्म में नजर आने वाली हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments