Homeराजस्थानमोदी कैबिनेट (Modi cabinet) में हो सकती है राजस्थान के राहुल कस्वां...

मोदी कैबिनेट (Modi cabinet) में हो सकती है राजस्थान के राहुल कस्वां की एंट्री और अर्जुन मेघवाल का प्रमोशन

मोदी कैबिनेट (Modi cabinet) में हो सकती है राजस्थान के राहुल कस्वां की एंट्री और अर्जुन मेघवाल का प्रमोशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की कैबिनेट में बड़े फेरबदल का ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है। चूरू से सबसे युवा सांसद 37 वर्षीय राहुल कस्वां (Rahul Kaswan) और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी (CP Joshi) की मोदी कैबिनेट में एंट्री लगभग तय मणि जा रही है। हालांकि सीपी जोशी (CP Joshi) का कहना है कि देर रात तक उन्हें दिल्ली से बुलावा नहीं आया है। वहीं राजस्थान से संसदीय मामलों के राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को तरक्की दी जा सकती है।

यह भी देखे :- मध्यप्रदेश में तीसरी लहर की आशंका खत्म होने तक नहीं खुलेंगे स्कूल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Shivraj Singh) ने किया ऐलान

सूत्रों के मुताबिक आज शाम नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि बदलाव के बाद यह अब तक की सबसे युवा कैबिनेट होगी। जानकारी अनुसार कुछ दिग्गज नेताओं को सरकार से संगठन में भेजा जा सकता है। उन्हें उत्तर प्रदेश-पंजाब सहित उन राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जहां 10 से 12 महीने में चुनाव होने हैं। इस बीच मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), महाराष्ट्र के नारायण राणे (Narayan Rane) और असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) सहित कई नेता दिल्ली पहुंचे चुके है।

जानकारी अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और वित्त मंत्रालय में बदलाव संभव है। वहीं अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल को तरक्की दी जा सकती है। मोदी कैबिनेट (Modi cabinet) विस्तार से ठीक पहले सहकार से समृद्धि विजन को साकार करने के लिए कृषि मंत्रालय से अलग कर पहली बार सहकारिता मंत्रालय बनाया गया था। यह सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग से प्रशासनिक व कानूनी और नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा।

यह भी देखे :-विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दी चेतावनी : वैक्सीन लगवाने से पहले न लें पेनकिलर्स, टीके के असर को कर सकती है कम

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार दोपहर हिमाचल से दिल्ली लौटे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मिलने शाम 5:30 बजे भाजपा संगठन मंत्री बीएल संतोष (BL Santosh) पहुंचे। संतोष की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) व राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) से भी मुलाकात हुई। वहीं बंगाल से भाजपा सांसद एस ठाकुर, कर्नाटक के ए नारायणसामी, मणिपुर से आरआर सिंह, यूपी के सकलदीप राजभर, अनिल बलूनी, सुधांशु त्रिवेदी, सुशील मोदी, अश्विनी वैष्णव, जीवीएल नरसिम्हराव के नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं।

सूत्रों के अनुसार मोदी केबिनेट (Modi cabinet) के मंत्रियों की औसत आयु 60 वर्ष है। वर्ष 2019 में सरकार बनी तो स्मृति ईरानी (44) सबसे युवा और रामविलास पासवान (73) सबसे उम्रदराज मंत्री थे। मोदी कैबिनेट की औसत उम्र 59.6 वर्ष थी। तब नजमा हेपतुल्ला (74) सबसे उम्रदराज और ईरानी (38) सबसे कम उम्र की मंत्री थीं। वहीं, मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली यूपीए-2 कैिबनेट की औसत आयु 55 साल थी। इसमें सबसे बुजुर्ग एसएम कृष्णा (77) और सबसे युवा अगाथा संगमा (28) थीं।

यह भी देखे :– कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) नहीं सोचती कि वह दोबारा शादी करेंगी, कहा – मैं ऐसी इंसान नहीं हूं

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह या तीरथ सिंह रावत मंत्री बन सकते हैं। राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) सदन के नेता और मोदी कैबिनेट मंत्री (Modi cabinet) बनाए जा सकते हैं। हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) और नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के विभाग कुछ कम हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments