HomeदुनियाPriyanka Chopra-Nick Jonas पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार आए नज़र

Priyanka Chopra-Nick Jonas पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार आए नज़र

अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद से प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपने परिवार पर अधिक ध्यान दे रहे हैं. दोनों ने 22 जनवरी को बच्चे के जन्म की खबर दी थी और अब निक और प्रियंका को पहली बार बाहर घूमते देखा गया है.

 

दोनों को लॉस एंजलिस में घूमते देखा गया था. इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने प्रिंटेड ट्रैक सूट पहना था और ब्लैक हैंडबैग लेकर चलती नजर आई थीं. वहीं निक जोनस ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम और चेक वाली जैकेट पहने दिखे. उन्होंने कैप भी लगाई हुई थी. फैंस प्रियंका और निक को इतने दिनों बाद साथ देखकर काफी खुश हो रहे हैं.

 

कुछ फैंस इस बात की उम्मीद ही कर रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जल्द अपने बच्चे के दीदार भी उन्हें करवाएं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘इन दोनों को साथ देखकर खुशी हो रही है. लेकिन उम्मीद ये भी है कि दोनों को किसी दिन बच्चे के साथ देखने मिले.’ निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के बच्चे का जन्म सरोगेसी की मदद से हुआ है. निक और प्रियंका ने बच्चे के जेंडर का खुलासा अभी नहीं किया है. लेकिन खबरों के मुताबिक, उनके घर बेटी आई है.

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने कंफर्म किया था कि प्रियंका और निक जोनस के घर बेटी आई है. फैंस इस बात का कयास भी लगा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने पहले भी हिंट दिया था कि वह जल्द मां बनने वाली हैं. प्रियंका चोपड़ा के कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments