HomeहोमBhinmal Nagar भीनमाल नगर के पास क्षेमंकरी पहाड़ी पर क्षेमंकरी माता का...

Bhinmal Nagar भीनमाल नगर के पास क्षेमंकरी पहाड़ी पर क्षेमंकरी माता का मन्दिर

Bhinmal Nagar भीनमाल नगर के पास क्षेमंकरी पहाड़ी पर क्षेमंकरी माता का मन्दिर

नवरात्रि स्पेशियल स्टोरी

जालोर जिले Bhinmal Nagar भीनमाल नगर के पास क्षेमंकरी पहाड़ी पर क्षेमंकरी माता का मन्दिर है। यही क्षेमंकरी माता अपभ्रंश में खीमज माता कहलाती है। दुर्गा सप्तशती के एक श्लोक अनुसार-“पन्थानाम सुपथारू रक्षेन्मार्ग श्रेमकरी” अर्थात् मार्गों की रक्षा कर पथ को सुपथ बनाने वाली देवी क्षेमकरी देवी दुर्गा का ही अवतार है।श्रीमाल समाज का उद्भव भीनमाल नगर में हुआ,प्रारम्भ में क्षेमकरी पहाड़ी पर महालक्ष्मी का मंदिर था।

महालक्ष्मी माता श्रीमालों की कुलदेवी है। श्रीमालों के सामूहिक भोज में महालक्ष्मी की पूजा के लिए विशाल घी का दीपक जलाया जाता था।यही महालक्ष्मी जो ब्राह्मणों की कुलदेवी थी,Bhinmal Nagar भीनमाल के प्रतिहार शासकों की कुलदेवी हो गई। ऐसी मान्यता है कि कश्मीर के प्रतिहार शासक जग भयंकर कुष्ठ रोग से पीड़ित हो गए।

Bhinmal Nagar
Photo by Bharat Soni

वे तीर्थाटन करते हुए श्रीमाल पाटन लाये गए। जब वे श्रीमाल पाटन के दक्षिण में स्थित नागा बाबा की बगीची में विश्राम कर रहे थे उस समय संयोग से एक कुत्ता नागा बाबा की बगीची की नाड़ी के कीचड़ में लोटपोट होकर राजा के समीप आकर फड़फड़ाया। इससे गीली मिटटी के कुछ कण राजा के पांव पर पड़े तो देखा कि जहाँ-जहाँ कीचड़ गिरा वह स्थान कुष्ठ रोग से मुक्त हो गया।

यह भी पढ़े:-http://khabartez.com/2022/09/14/seltos-kia-seltos-gave-competition-to-tata-mahindra/

उस समय उस बावड़ी के कीचड़ से राजा को स्नान कराया गया तो राजा कुष्ठ रोग से मुक्त हो गया और उसकी काया कंचनवत हो गई। उस समय प्रतिहार शासक जग को Bhinmal Nagar भीनमाल का शासक स्वीकार कर लिया गया। तब से क्षेमंकरी माता प्रतिहारों की कुलदेवी हो गई,राजा जग ने तालाब का नवनिर्माण करवाया, नगर का विशाल और मजबूत परकोटा बनवाया। बारहवीं शताब्दी में देवड़ा चौहानों ने प्रतिहारों को परास्त कर खदेड़ा तब भीनमाल पर चौहान शासक ही बचे।क्षेमंकरी देवी जिसे स्थानीय भाषाओं में क्षेमज, खीमज, खींवज आदि नामों से भी पुकारा व जाना जाता है।

इस देवी का प्रसिद्ध व प्राचीन मंदिर राजस्थान के Bhinmal Nagar भीनमाल कस्बे से लगभग तीन किलोमीटर Bhinmal Nagar  भीनमाल खारा मार्ग पर स्थित एक डेढ़ सौ फुट ऊँची पहाड़ी की शीर्ष छोटी पर बना हुआ है,कहा जाता है कि किसी समय उस क्षेत्र में उत्तमौजा नामक एक दैत्य रहता था। जो रात्री के समय बड़ा आतंक मचाता था। उसके उत्पात से क्षेत्रवासी आतंकित थे। उससे मुक्ति पाने हेतु क्षेत्र के निवासी ब्राह्मणों के साथ ऋषि गौतम के आश्रम में सहायता हेतु पहुंचे और उस दैत्य के आतंक से बचाने हेतु ऋषि गौतम से याचना की।

यह भी पढ़े:-http://khabartez.com/2022/09/18/mahindra-scorpio-mahindra-scorpio-7000-unit-sale-in-august/

ऋषि ने उनकी याचना, प्रार्थना पर सावित्री मंत्र से अग्नि प्रज्ज्वलित की, जिसमें से देवी क्षेमंकरी प्रकट हुई। ऋषि गौतम की प्रार्थना पर देवी ने क्षेत्रवासियों को उस दैत्य के आतंक से मुक्ति दिलाने हेतु पहाड़ को उखाड़कर उस दैत्य उत्तमौजा के ऊपर रख दिया। कहा जाता है कि उस दैत्य को वरदान मिला हुआ था वह कि किसी अस्त्र-शस्त्र से नहीं मरेगा। अतः देवी ने उसे पहाड़ के नीचे दबा दिया।

लेकिन क्षेत्रवासी इतने से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें दैत्य की पहाड़ के नीचे से निकल आने आशंका थी, सो क्षेत्रवासियों ने देवी से प्रार्थना की कि वह उस पर्वत पर बैठ जाये जहाँ वर्तमान में देवी का मंदिर बना हुआ है तथा उस पहाड़ी के नीचे नीचे दैत्य दबा हुआ है।शारदीय नवरात्रि को लेकर भीनमाल शहर के ऐतिहासिक से खिमत माता मंदिर में हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है विशेष आकर्षक रोशनी से मंदिर को सजाया गया है। इसके अलावा विशेष पूजा-अर्चना का दौर जारी है।

यह भी पढ़े:- http://khabartez.com/2022/09/18/512-new-indira-rasoi-indira-rasoi-inaugurated-in-jodhpur/

वहीं शारदीय नवरात्रि को लेकर Bhinmal Nagar भीनमाल क्षेत्र सहित प्रदेशभर व अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं वही ट्रस्ट की ओर से पर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए माकूल व्यवस्था की गई है।वही गाइडलाइन के तहत श्रद्धालु दर्शन कर कर रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से मंदिर में माकूल व्यवस्था की गई है बकायदा गाइडलाइन के साथ श्रद्धालुओं की ओर से दर्शन कर माता से कामना की जा रही है। वही माता जी के दर्शन के लिए प्रदेश सहित अन्य राज्यों आतेे हैं।

भीनमाल,जालौर
भरत सोनी

यह भी पढ़े:- PNB अपने लाखों ग्राहकों को सचेत किया! इस गलती को भूलकर भी न करें, बड़ा नुकसान होगा

यह भी पढ़े:- सिर्फ 3 लाख के बजट में यहां मिलेगी Hyundai i20, लोन के साथ गारंटी और वारंटी प्लान

यह भी पढ़े:- Mahindra Thar : पैनोरमिक सनरूफ के साथ भारत की पहली थार

यह भी पढ़िए | भारत में लॉन्च  Jeep Meridian SUV, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

यह भी पढ़े :- जबरदस्त अंदाज में होगी नई Mahindra Scorpio की एंट्री, इसी महीने लॉन्च होगी SUV

यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम

यह भी पढ़े:- Maruti Alto 800 कार सिर्फ 50000 रुपये में घर ले जाये , जानिए कहां से और कैसे

यह भी पढ़े:- आसान ईएमआई के साथ 1.9 लाख रुपये में Maruti Swift खरीदें, 7 दिन की मनी बैक गारंटी

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप ShareChat पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Daily Hunt पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Koo पर फॉलो करें

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments