HomeदेशBSEB Paper Leak: बिहार बोर्ड 10वीं का गणित का पेपर लीक

BSEB Paper Leak: बिहार बोर्ड 10वीं का गणित का पेपर लीक

बिहार में आज यानी 17 फरवरी 2022 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। लेकिन परीक्षा की पहली पारी में ही 10वीं के गणित का पेपर आउट ( BSEB Paper Leak) होने की खबरें भी सामने आ गईं। गणित की परीक्षा शुरू होने से पहले ही, सोशल मीडिया पर मैथ का पेपर लीक हो गया। व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल हो रहा था। पेपर के असली और नकली होने को लेकर शुरुआती में जांच के बाद जिला प्रशासन ने पुष्टि कि की वायरल ( BSEB Paper Leak) हो रहे सभी प्रश्न बीएसईबी (Bihar Board Paper leak) कक्षा 10 के गणित के पेपर से मेल खाते हैं। अब जिला प्रशासन इसको लेकर कार्रवाई की बात कर रहा है।

पेपर लीक होने की पुष्टि मोतिहारी जिला प्रशासन ने की। जिला प्रशासन ने इसकी जांच करवाई और पाया कि वायरल हो रहा पेपर आज की परीक्षा का ही है। वहीं विस्‍तृत जांच के बाद प्रश्न पत्र लीक होने की पुष्टि की गई है। प्रशासन ने कहा कि जो भी प्रश्न वायरल हो रहे थे वह सभी गणित के प्रश्न पत्र से मैच कर गए हैं।

Bihar School Examination Board
आपको बता दें कि राज्‍य के 33 जिलों में आज मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई है। बिहार भर के 1525 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के लिए 8.06 लाख सहित 16.48 लाख से अधिक छात्र परीक्षा दे रहे हैं। मैट्रिक परीक्षा 2022 (Bihar class 10 exam 2022) का संचालन 24 फरवरी 2022 तक किया जाएगा। बिहार बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए कुछ जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments