HomeदेशKarnataka : यूपी तक पहुंची विवाद की गूंज

Karnataka : यूपी तक पहुंची विवाद की गूंज

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद (Karnataka Controversy) की गूंज उत्तर प्रदेश तक सुनाई दे रही है। कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर एआईएमआईएम मुखिया और बीजेपी आमने सामने आ गए हैं। तो हिजाब विवाद दिल्ली में भी (Karnataka Controversy) शुरू हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मसले पर Tweet करते हुए अपनी बात रखी है। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को अपनी पसंद से कपड़े पहनने का पूरा हक है, जो कि उन्हें संविधान से मिला है। प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस की जोड़ी हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो।’ ट्विट के आखिर में प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का हैशटैग भी लगाया है।

Stop harassing . #ladkihoonladsaktihoon

बता दें कि कर्नाटक में स्कूल-कॉलेज में धार्मिक लिबास पर रोक लगाने का आदेश सामने आने के बाद से ही यह मुद्दा पूरे देश में गर्माया हुआ है। मामले पर कई जिलों के स्कूल कॉलेजों में छात्रों के समूह आमने-सामने आ गए हैं। कॉलेज में भगवा झंडा फहराने और पथराव की घटनाएं भी सामने आई हैं। हालातों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने तीन दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं।

यूपी में कल पहले चरण का मतदान है लेकिन देश भर में ड्रेस कोड पर घमासान है। एक विवाद जो दक्षिण भारत के कर्नाटक में सुलगा वो यूपी चुनाव तक पहुंच गया। यूपी के चुनावी युद्ध में उतरे दिग्गज अब ड्रेस कोड वाले विवाद की आड़ में धुआंधार प्रहार कर रहे हैं। सवाल है कि क्या ये अनायास हुआ है ये भी किसी रणनीति के तहत किया गया प्रयास है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments