Plant Vastu Tips :- इन पौधों को घर में लगाने से बढ़ती है सुख-समृद्धि
Plant Vastu Tips :-लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए क्या करते हैं। वह अपने आस-पास की हर चीज में अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे वातावरण की हर चीज हमें प्रभावित करती है। घर में पेड़-पौधे लगाने से आसपास के वातावरण में ताजगी आती है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। वास्तु के अनुसार हमारे आस-पास कुछ ऐसे पौधे होने चाहिए, जो घर में सुख-समृद्धि लाए। आइए हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताते हैं, जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
तुलसीये
पुराणों के अनुसार तुलसी का पौधा घर में रखने से परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसे मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में तुलसी की पूजा की जाती है उस घर में भी श्री विष्णु की कृपा बनी रहती है। तुलसी का पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता का संचार करता है। घर में तुलसी का पौधा होने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है
ये भी देखे :- सेकेंड हैंड Bajaj Pulsar या Hero Hunk खरीदना चाहते हैं? यहाँ देखे
केले का पेड़
केले के पेड़ से कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों के विवाह में बाधा आ रही है उन्हें केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। वहीं पूजा में केले के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। वहीं जिस घर में केले का पेड़ होता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है।
बेल का पेड़
मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को बेल का पेड़ बहुत प्रिय है। कहा जाता है कि इस वृक्ष में स्वयं भगवान शिव वास करते हैं। घर में बेल का पेड़ लगाने से धन की देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और सभी परेशानियां दूर होती हैं। घर के लोगों को कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।
अश्वगंधा का पौधा
अश्वगंधा का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। यह पौधा जीवन को खुशहाल बनाता है। इस पौधे से आयुर्वेदिक औषधि भी तैयार की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
आंवले का पेड़
ऐसा माना जाता है कि आंवले के पेड़ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। घर में आंवले का पेड़ लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखना लाभकारी होता है। इसकी पूजा करने से शारीरिक कष्ट दूर होते हैं।
यह भी देखे:- काले रंग के स्विच बोर्ड (switch board) को 5 मिनट में साफ किया जा सकता है, बस इन तरीकों को आजमाएं
गुड़हल का पौधा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुड़हल के पौधे का संबंध सूर्य और मंगल से है। इसका पौधा घर में कहीं भी लगाया जा सकता है। मान्यता है कि हनुमान जी और मां दुर्गा को गुड़हल का फूल चढ़ाने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मंगल की समस्या, संपत्ति संबंधी समस्याएं और कानून संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।
ये भी देखे :- उज्ज्वला योजना (Ujjwala scheme) के सिलिंडर तक पहुंच रहे होटल, हो रहा है व्यावसायिक उपयोग
यह भी पढ़े: ऑफ-रोडिंग पसंद है तो आपके लिए आ रही यह SUV Gurkha
यह भी पढ़े:- सिर्फ 3 लाख के बजट में यहां मिलेगी Hyundai i20, लोन के साथ गारंटी और वारंटी प्लान
यह भी पढ़े:- Bolero का नया अवतार देगा स्कॉर्पियो को कड़ी टक्कर, दमदार फीचर्स के साथ जल्द होने वाली है लॉन्च
यह भी पढ़े:- Mahindra Thar : पैनोरमिक सनरूफ के साथ भारत की पहली थार
यह भी पढ़िए | भारत में लॉन्च Jeep Meridian SUV, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
यह भी पढ़े :- जबरदस्त अंदाज में होगी नई Mahindra Scorpio की एंट्री, इसी महीने लॉन्च होगी SUV
यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम
यह भी पढ़े:- Maruti Alto 800 कार सिर्फ 50000 रुपये में घर ले जाये , जानिए कहां से और कैसे
यह भी पढ़े:- आसान ईएमआई के साथ 1.9 लाख रुपये में Maruti Swift खरीदें, 7 दिन की मनी बैक गारंटी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप ShareChat पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Daily Hunt पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Koo पर फॉलो करें