Home देश अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी बुक का नाम प्रेग्नेंसी बाइबल...

अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी बुक का नाम प्रेग्नेंसी बाइबल रखा, ईसाई संगठनों को बाइबल शब्द पर आपत्ति, शिकायत दर्ज कराई

0
253
khabar tez - Kareena Kapoor
file photo by google

अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी बुक का नाम प्रेग्नेंसी बाइबल रखा, ईसाई संगठनों को बाइबल शब्द पर आपत्ति, शिकायत दर्ज कराई

अपनी शादी से लेकर बच्चों के नाम को लेकर विवादों में रहीं चर्चित एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर (Kareena Kapoor) खान अब एक नई कंट्रोवर्सी में घिर गई हैं। दरअसल करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को लेकर एक किताब लिखी है। करीना ने इसका नाम प्रेग्नेंसी बाइबल रखा है जिस पर ईसाई संगठनों और ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड (AIMB) ने आपत्ति जताई है।

जानकारी अनुसार किताब के टाइटल को लेकर अब महाराष्ट्र के बीड में एक ईसाई संगठन ने थाने में करीना कपूर (Kareena Kapoor) और 2 अन्य लोगों के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता की तरफ से कहा गया है कि इस किताब के टाइटल में ईसाइयों के पवित्र शब्द बाइबल (Baibal) का इस्तेमाल किया गया है। इससे उनकी और क्रिश्चियन समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

यह भी देखे :- आमेर महल  (Amer) में मौतों से पसरा सन्नाटा, सिर्फ लाशों का गम वॉच टावर पर अब भी मौजूद है खून के निशान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्पा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने मामले में IPC की धारा 295-A के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि केस दर्ज हुआ है या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

करीना कपूर (Kareena Kapoor) बुक लॉन्चिंग के बाद से ही विवादों में है। ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड भी इस किताब के टाइटल को लेकर अपनी आपत्ति जता चुका है। बोर्ड के अध्यक्ष डायमंड यूसुफ ने भी टाइटल पर आपत्ति जताते हुए बुक के ऑथर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की बात कही थी।

यह भी देखे :- राहुल-प्रियंका से मिलने के बाद कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं प्रशांत किशोर (Prashant Kishore)

आपको बता दें की 40 साल की करीना ने 9 जुलाई 2020 को अपनी बुक प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च की थी। एक्ट्रेस के मुताबिक इस किताब में इस बात का जिक्र है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तब उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर किस तरह का एहसास हुआ था। करीना ने बुक को अपना तीसरा बच्चा भी बताया था। इसी साल फरवरी में करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इससे पहले वे अपने पहले बच्चे तैमूर के नाम को लेकर सुर्खियों में रही थीं।

जानकारी अनुसार करीना बुक लॉन्चिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं। करीना जब अपनी इस बुक पर काम कर रही थीं तब उन्होंने अपने सोशल मीडिया फैंस को एक तस्वीर पोस्ट कर कंफ्यूजन में डाल दिया था। दरअसल करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वे एक सोनोग्राफी लिए खड़ी हैं। करीना ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- ‘कुछ रोमांचक चीज पर एक लंबे समय से काम कर रही हूं। हालांकि यह वह काम नहीं है जो आप सोच रहे हैं। जल्द ही इसकी घोषणा करती हूं, तब तक इसी प्लेटफॉर्म पर बने रहें।

यह भी देखे :- इंग्लैंड दौरे पर दो भारतीय खिलाड़ी कोरोना (Corona) पॉजिटिव, एक अब भी आइसोलेशन में

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here